फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायकों ने बांधा समां

Wed, 18 Sep 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
हिमाचल उत्सव के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की डांस प्रतियोगिता ने भी खूब लूटी वाहवाही
विज्ञापन

हिमाचल उत्सव की तीसरी संध्या में उपायुक्त रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोडो मैदान में चल रहे हिमाचल उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायकों ने खूब समां बांधा। इसमें ठियोग से किशन वर्मा, बिलासुपर से सुरेश वर्मा, कुल्लू से दीपक जनदेवा, तनुजा चौहान और नितिन कौशल ने दर्शकों को खूब नचाया। सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

तीसरी संध्या में उपायुक्त मनमोहन सिंह मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे, जबकि एसडीएम डॉ. पूनम बंसल, राजस्व अधिकारी और डीएसपी विशेषतौर पर शामिल हुए। उपायुक्त ने युवा मंडल की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल उत्सव आज सोलन की पहचान बन चुका है। इस दौरान स्कूली बच्चों की डांस प्रतियोगिता भी खास आकर्षण को केंद्र रही। इसमें लगभग 16 स्कूलों के विभिन्न बच्चों ने डांस करके रंग जमाया। डांस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रंगकर्मी सुनीता शर्मा और मिस हिमाचल सब टाइटल विनर शैरोन मल्ही थीं। प्रतियोगिता के नतीजे अंतिम सांस्कृतिक संध्या में घोषित किए जाएंगे। इस दौरान डायनामिक इंडिया युवा मंडल की ओर से प्रधान पंकज सूद, उपप्रधान मुकेश शर्मा और महासचिव कीर्ति कौशल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

हिमाचल उत्सव के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें