फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं से जमा दो तक की ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
सोलन मालरोड पर कन्या विद्यालय में कक्षाएं सैनिटाइज करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा की प्रथम चरण की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिले के 30965 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन परीक्षा में भाग लिया। विद्यार्थियों को पासवर्ड से बंद प्रश्नपत्रों की पीडीएफ फाइल व्हाट्सएप से भेजी गई।
विज्ञापन

परीक्षा से पांच मिनट पहले परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों ने पीडीएफ फाइल का पासवर्ड विद्यार्थियों के साथ साझा किया। वहीं स्मार्ट फोन इस्तेमाल नहीं करने वाले विद्यार्थियों को अध्यापकों ने घर-द्वार प्रश्न पत्र पहुंचाए। यह परीक्षा विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर दो सत्रों में की गई। निर्धारित समय में ऑनलाइन परीक्षा देने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की विद्यार्थियों ने फोटो खिंचकर शिक्षकों को व्हाट्सएप पर भेजा है। जिला शिक्षा उपनिदेशक उच्च जगदीश नेगी ने बताया कि 99 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन की गई है। कई विद्यार्थियों के घर पहुंचकर अध्यापकों ने परीक्षा ली।
हाई स्कूल बीनू के शिक्षकों ने मुख्याध्यापक बंसीलाल नेगी के नेतृत्व में बच्चों की पढ़ाई कोरोना काल में कम से कम प्रभावित हो, इसके लिए बच्चों की ऑफलाइन परीक्षाएं स्कूल से करीब चार किलोमीटर दूर गांव में जाकर करवाई। इस पहल से नौवीं और दसवीं के छात्रों ने प्रथम सत्र की परीक्षाएं अपने ही गांव में नियमित परीक्षाओं की तरह दी। मुख्याध्यापक बंसीलाल नेगी ने बताया कि अभिभावकों और एसएमसी के साथ मिलकर फैसला लिया कि अध्यापक गांव में आएंगे और वहां परीक्षाएं करवाई जाएंगी। शनिवार से 13 सितंबर तक इन परीक्षाओं का गांव में संचालन होगा। इस पहल पर अभिभावकों ने मुख्याध्यापक और स्टाफ की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें