गरीबों के घरों की छत पर महंगाई का साया भारी पड़ रहा है। बीपीएल परिवारों के मकान का सपना पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनुदान बढ़ाकर 1.30 लाख कर दिया है लेकिन इस राशि में भी एक मकान बनाना संभव नहीं। सीमेंट, पत्थर और बजरी के आसमान छूते दामों के बीच इस धनराशि में घर की दीवारें खड़ी करना मुश्किल हो गया है।
पंचायतों के साथ बीपीएल परिवारों का गृह निर्माण पूरा करने का अनुबंध केवल 6 माह का होता है। ऐसे में कई परिवार तो महंगाई के चलते मकान का कार्य शुरू करने से भी कतरा रहे हैं। वहीं भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में हो रही वृद्धि से हर कोई परेशान है। दो सालों के भीतर स्टील, सीमेंट, दिहाड़ी, मिस्त्री की दिहाड़ी और अन्य भवन निर्माण सामग्री की कीमतें बढ़ी हैं। ऐसे में 1 लाख 30 हजार में नियमों के तहत ऐसा घर बनाना जिसमें एक कमरा, एक रसोई घर धुआ रहित और शौचालय बनाना संभव नहीं।
सरकार तय करती है अनुदान राशि
जिला ग्रामीण विकास अधिकरण के उपनिदेशक परियोजना अधिकारी भानू गुप्ता ने बताया कि आवासीय योजना की अनुदान राशी सरकार तय करती है। बताया कि इस बार अनुदान राशि को 75 हजार से 1 लाख 30 हजार कर दिया है। इसके तहत जिला के सभी ब्लॉक में भवन निर्माण का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है।
सड़क से दूर गांवों में और भी दिक्कतें
इस योजना के तहत सड़क से दूर घर बनाना है तो वहां ढुलाई में ही 50 हजार से एक लाख का खर्चा आ जाएगा। आवासीय योजना के तहत बीपीएल परिवारों को एक लाख 30 हजार रुपये ही अनुदान दिया जा रहा है। इसके चलते सड़क से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के तहत सपनों का आशियाना बनाना मुश्किल है। वह चाहे इस आवेदन से भवन निर्माण सामग्री की खरीद लगाए या इसकी ढुलाई करे।
341 भवनों का रखा लक्ष्य
2016-17 के लिए 341 भवनों का लक्ष्य रखा है। इस वर्ष नई योजना को भी जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री आवासीय योजना के नाम से है। इसमें सिर्फ जरनल कैटागिरी के बीपीएल परिवारों को ही जोड़ा है। इसके तहत भी आवास के लिए एक लाख 30 हजार का अनुदान दिया जा रहा है।
यह है आवास रिपेयर योजना
मुख्यमंत्री आवास रिपेयर योजना के तहत बीपीएल परिवारों को 25 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। यह राशि ऐसे परिवार को दी जाती है जिनके आवासों की हालत बहुत खस्ता हो गई है। इसका फैसला संबंधित पंचायत की ग्रामसभा के दौरान लिया जाता है। इसकी रिपोर्ट संबंधित ब्लॉक के बीडीओ को दी जाती है।
2016-17 में कहां कितने घर बनाने का लक्ष्य
राजीव आवास योजना नालागढ़ धर्मपुर सोलन कुनिहार कंडाघाट कुल
राजीव आवास योजना 18 09 06 11 07 51
मुख्यमंत्री आवास योजना 40 14 08 30 06 98
प्रधानमंत्री आवास योजना - - - - - 341
2016-17 में दामों में हुई वृद्धि दरें
निर्माण सामग्री 2016 2017
सीमेंट (प्रति बैग) 350-375 375-395
सरिया (क्विंटल) 3500-3800 3800-4000
ईंट (प्रति हजार) 6000-6500 6500-7000
रेत (150 फुट) 3500-3700 3700-3900
बजरी (150 फुट) 6000-6500 6500-7500
मजदूरी 300-400 400-500
मिस्त्री 500-600 600-700