बरोटीवाला (सोलन)। आमरण अनशन पर बैठे बरोटीवाला के मधाला कॉलोनीवासियों से हिमुडा के अधिकारी एसडीएम की अध्यक्षता में मिलने पहुंचे। इसके बाद आमरण अनशन की चेतावनी को आठ अक्तूबर तक टाल दिया गया है।
आरडब्ल्यूए प्रधान जोगिंद्रपाल ने कहा कि सरकार की ओर से नालागढ़ के एसडीएम महेंद्र पाल की अध्यक्षता में प्रशासनिक टीम और हिमुडा के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अधिशासी अभियंता स्तर के कार्य 15 नवंबर से तक पूरे कर दिए जाएंगे। हिमुडा मुख्यालय से सभी कार्यों के लिए प्राधिकरण की शिमला में बैठक करने बाद आदेश जारी कर देगा।
वहीं, कॉलोनीवासियों ने सभी आश्वासनों को लिखित रूप में मांगा जो देर सायं उन्हें प्राप्त हो गया। एसोसिएशन ने विचार करने के बाद सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार किया। कॉलोनीवासियों ने आठ अक्तूबर तक आमरण अनशन कार्यक्रम को टाल दिया।