फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ कॉलेज प्राचार्य का स्थानांतरण करने की मांग उठाई

विज्ञापन
Old student association ABVP and PTA raise demand to transfer Nalagarh college principal
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। पुराने छात्र संघ, एबीवीपी और शिक्षक-अभिभावक संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने प्राचार्य की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है। संयुक्त निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को भी संघ ने ज्ञापन भेजा है।
पुराने छात्र संघ के जगपाल सिंह राणा और कुलदीप राणा ने बताया कि नालागढ़ कॉलेज क्षेत्र का सबसे बड़ा कॉलेज है। यहां पर तीन हजार छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे लेकिन जब तक यहां प्राचार्य डॉ. पवन सलारिया ने पदभार ग्रहण किया है, तब से अव्यवस्थाओं का आलम हो गया है। खेलकूद पूरी तरह से बंद हो गई है।
विज्ञापन

यहां के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का भविष्य खराब हो गया है। ओल्ड छात्र संघ के सचिव एवं सहायक प्रवक्ता हरविंद्र सिंह ने संघ की आम बैठक बुलाने को कहा तो उस पर मारपीट का झूठा आरोप लगाकर उसके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करवा दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अगर सात दिनों के भीतर प्राचार्य का यहां से स्थानांतरण नहीं होता है तो वे मजबूर होकर भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में सुरमुख सिंह, माजरा पंचायत की प्रधान बलविंद्र कौर, एबीवीपी के शेखर कंडारी, जसप्रीत सिंह, महावीर, विनय, रोहित, संदीप, निखिल, हरप्रीत, विकास, भूपेश राणा, प्रीतम, गगनदीप, प्रभात, राजेंद्र और बृजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें