फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबाथू-सोलन मार्ग पर एक किलो 216 ग्राम चरस के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
Man and a lady arrested with 1.216 kg of weed on Subathu-Solan road
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सुबाथू-सोलन मार्ग पर पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवाओं से एक किलो 216 ग्राम चरस बरामद की है। इनमें युवक और युवती शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सहायक उप निरक्षक संजीव कुमार अपनी टीम के साथ सुबाथू-सोलन मार्ग पर गश्त पर थे। इस बीच एक कार सुबाथू से आई जिसे की तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस ने जब कार चालक से उसका नाम पूछा तो वह हड़बड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शक जब गाड़ी की जांच की तो उसमें से एक किलो 216 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने युवक की पहचान गोविंद ठाकुर निवासी गांव शिलाई जिला सिरमौर के रूप में की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि कर बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें