फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Sun, 04 Jun 2023 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। शिमला-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग भराड़ीघाट के समीप एक राहगीर बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। दाड़लाघाट थाना में इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 12:00 बजे एक महिला अपने बच्चे की दवाई लेने के लिए आई थी। जब महिला क्लीनिक से बाहर निकली तो उसने देखा कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा है। उसी समय एक ट्रक वहां से आगे दाड़लाघाट की तरफ जा रहा था। हादसे के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और 108 की मदद से बुजुर्ग व्यक्ति को अर्की अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हेतराम पुत्र देवीराम निवासी बागा (रौड़ी) के रूप में हुई है। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें