Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
सोलन। जिले में विदेशों से लोग लगातार अपने गांव-शहर लौट रहे हैं। इन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग ने नजर बनाई हुई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन भी किया है। ये टीमें रोजाना विदेश से जिला के विभिन्न जगहों पर लौटने वालों की जानकारी ले रही है। वहीं इन लोगों को होम आईसोलेशन ने दौरान स्वास्थ्य की अपडेट भी ले रही है। रविवार तक जिले में विदेश से लौटने वालों का आंकडा 95 पहुंच गया हैं।
विदेश से भारत पहुंचने के बाद इन लोगों की सबसे पहले एयरपोर्ट में कोरोना संक्रमण की जांच हो रही है। इस जांच के दौरान ये सभी लोग निगेटिव आए हैं। हालांकि इन लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत सोलन जिला में पहुंचने पर होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा जा रहा है।
रोजाना बढ़ रहे आंकड़े को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दो टीमों को गठित किया है। ये टीमें फोन से लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं और तंदरुस्त रहने के टिप्स भी दे रही हैं। इसी के साथ गांव-गांव में कोरोना के नए वैरिएंट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी टीमें बनाई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि लोगों को कोरोना के नए वैरिएंट से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेशों से रोजाना लोग जिले में पहुंच रहे हैं। रविवार तक 95 लोग विदेश से आए हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है।