फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में एनएसयूआई ने रैली निकालकर अग्निपथ योजना किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में युवाओं ने नालागढ़ में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। युवाओं ने शहर में रैली निकाली और तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ध्वज भंवर सिंह राणा के नेतृत्व में नाहिद हसन, जिला अध्यक्ष तुषार, नालागढ़ इकाई के प्रधान कुलविंदर चौधरी, उप प्रधान झुझार सैनी, जिला उपाध्यक्ष कपिल देव, जिला महासचिव दिलप्रीत सिंह समेत दर्जनों युवा लोक निर्माण विभाग कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां से रोष रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
एसडीएम कार्यालय में प्रदेश महासचिव ध्वज भंवर सिंह राणा ने कहा कि जो परीक्षा सेना की रद्द हुई उसको करवाया जाए। भर्ती रद्द होने से लाखों युवाओं को भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ युवाओं के लिए अग्नि में झोकने का काम कर रही है। केंद्र सरकार पहले एक रैंक एक पेंशन की बात कहती थी वहीं अब वह नो रैंक, नो पेंशन की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें