फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नप अध्यक्ष को 30 को करना होगा बहुमत साबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष को 30 दिसंबर को बहुमत साबित करना होगा। नालागढ़ परिषद के पांच पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उपायुक्त को पत्र सौंपा था, जिस पर 30 दिसंबर को बैठक बुलाई है। मौजूदा अध्यक्ष को इस दिन अपना बहुमत साबित करना होगा और यदि बहुमत साबित नहीं हुआ तो उन्हें कुर्सी छोड़नी होगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि 22 अक्तूबर को परिषद के नौ में से पांच पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। नगर परिषद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए पार्षदों ने डीसी से भेंट की और अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए नो कांफिडेंस मोशन के तहत ज्ञापन सौंप दिया था। नालागढ़ परिषद के तहत नौ वार्ड आते हैं, जिसमें पांच वार्डों के पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। नगर परिषद नालागढ़ में पांच पार्षदों ने सिर्फ अध्यक्ष के खिलाफ ही अविश्वास प्रस्ताव लाया है, जबकि उपाध्यक्ष की कुर्सी सुरक्षित है। परिषद में अध्यक्ष को ही बहुमत साबित करना है। नालागढ़ परिषद के वार्ड दो से पार्षद वंदना बंसल, वार्ड चार से संजीव भारद्वाज, वार्ड पांच से अल्का वर्मा, वार्ड सात के पार्षद अमरिंनद्र भिंडर और वार्ड आठ से पार्षद सहर शर्मा शामिल हैं।
एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर अध्यक्ष को बहुमत साबित करने के लिए 30 दिसंबर को बैठक बुलाई है और कोरम के लिए पार्षदों की संख्या के अनुसार आधे से अधिक पार्षदों का बैठक में उपस्थित रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें