फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्रॉस कंट्री दौड़ में मधुसूदन और निकिता पहले स्थान पर

विज्ञापन
नालागढ़ गुरूनानक पब्लिक स्कूल परिसर में क्रास कंट्री दौड़ लगातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के गुरुनानक पब्लिक स्कूल मैदान में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 18 दिसंबर को ऊना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

क्रास कंट्री दौड़ के पुरूष वर्ग में मधुसूदन प्रथम, अजय द्वितीय और रविंद्र तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में निकिता ने पहला, आंचल ने दूसरा और पारुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-20 पुरूष वर्ग में मनीष ने प्रथम, रविंद्र ने द्वितीय और प्रियांशु गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-20 महिला वर्ग में छाया ने पहला, अमनदीप कौर ने दूसरा और भारती तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-18 युवा वर्ग में राघव ने प्रथम, दिनेश यादव ने द्वितीय और मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंडर-18 छात्रा वर्ग में गुड़िया ने पहला, रजनी ने दूसरा और प्रेरणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एथलीट कोच ज्योति और सरोज कुमारी ने बताया कि महिला और पुरुष वर्ग के लिए 10 किमी, अंडर-20 पुरूष वर्ग के लिए 08 किमी और महिला के लिए 06 किमी, अंडर 18 छात्र वर्ग के लिए 06 किमी और छात्राओं के लिए 04 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ रखी गई थी। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागी 18 को ऊना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर गुरुनानक पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सरदार नसीब सिंह, सचिव महेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को प्रमाण पत्र बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें