फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डिस्पेंसरी से भी रेफर होंगे ईएसआई अस्पतालों में मरीज

Sat, 17 Dec 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
जिला सोलन सहित प्रदेश के 2.34 लाख ईएसआई कार्ड होल्डरों को अब उपचार के लिए ईएसआई डिस्पेंसरियों से ही रेफरल सुविधा मिल जाएगी। - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला सोलन सहित प्रदेश के 2.34 लाख ईएसआई कार्ड होल्डरों को अब उपचार के लिए ईएसआई डिस्पेंसरियों से ही रेफरल सुविधा मिल जाएगी। ईएसआईसी की नई गाइड लाईन के तहत डिस्पेंसरी के 25 किलोमीटर के दायरे में मौजूद ईएसआई से संबद्ध निजी अस्पतालों में ईएसआई मरीजों को डिस्पेंसरी इंचार्ज रेफर करने को अधिकृत होगा। इस सुविधा से करीब 9.36 लाख लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इससे पूर्व ईएसआई के संबद्ध अस्पतालों में उपचार के लिए रेफर होने के लिए जिला कांगड़ा और सिरमौर के मरीजों को केवल परमिशन लेने ईएसआई अस्पताल काठा तथा परवाणू आना पड़ता था। इससे लोगों का समय आने जाने में ही खत्म हो जाता था।
  विभाग ने अब ईएसआई कार्ड होल्डरों को राहत देते हुए नई गाइड लाईन जारी कर दी है। कार्पोरेशन की ओर से रेफरल अस्पताल के रूप में कुल 19 निजी अस्पतालों से संबद्धता है। इन अस्पतालों में ईएसआई कार्ड होल्डर को ईएसआई अस्पताल और डिस्पेंसरी से रेफर होने पर ही उपचार की विशेष सुविधा मिल सकती है। गौरतलब है कि ईएसआई के प्रदेश में केवल दो ही अस्पताल जिला सोलन में हैं। अन्य किसी जिला में अस्पताल न होने से ईएसआई कार्ड होल्डर मरीजों को इसी रेफरल सुविधा के माध्यम से पूरे ईएसआई मेडिकल बेनिफिट संबद्ध अस्पतालों में मुहैया करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में ईएसआई की 18 डिस्पेंसरियां हैं।
विज्ञापन

डिस्पेंसरी में पहुंचा दी नई गाइड लाईन
ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक सुभाष चंद्रा ने कहा कि नई गाइड लाईन को सभी डिस्पेंसरियों में लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि डिस्पेंसरी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को इसके लिए अधिकृत किया है। केवल 25 किलोमीटर के दायरे में ही इसकी सुविधा दी है।
25 किमी की शर्र्त हटाने का आग्रह
औद्योगिक संगठन और मजदूर संगठनों की ओर से रेफरल मामलों में 25 किलोमीटर की शर्त को हटाने का पक्ष रखा है। पांवटासाहिब में आयोजित सम्मेलन में संगठन ने हवाला दिया कि ईएसआई की संबद्धता वाले सभी सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल 25 किलोमीटर के दायरे से बाहर आते हैं। ऐसे में ईएसआई कार्ड होल्डर कामगारों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। यह सुविधा मात्र एक दिखावा बनकर रहेगी। लिमिट के कारण यहां बेहतर चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही। इस शर्त को हटाने से ईएसआई कार्ड होल्डर सुविधा का बेहतर लाभ ले सकेगा।
विज्ञापन

अस्पतालों की संबद्धता का ज्ञान नहीं
ईएसआई कार्ड होल्डरों को कार्र्पोरेशन की सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ संबद्धता का कोई ज्ञान न होने से वह अपनी जेब से उपचार करवा रहे हैं। संगठनों की ओर से भी सरकारी डिस्पेंसरियों और अस्पतालों में संबद्ध अस्पतालों के नामों की सूची लगाने की सिफारिश रखी है।
यह हैं ईएसआई से संबद्ध अस्पताल
1 इंडस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल मोहाली
2 श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून
3 साईं संजीवनी अस्पताल सोलन
4 नंदा अस्पताल एंड डाइग्नोस्टिक  सेंटर ऊना
5 शर्मा आई अस्पताल एंड लेजर सेंटर रोपड़
6 संघा मल्टी स्पेशिलिट अस्पताल रोपड़
7 प्राइम डाइग्नोस्टिक सेंटर एंड हार्ट इंस्टीट्यूट चंडीगढ़
8 ऐस हार्ट एंड वेस्कुलर इंस्टीट्यूट मोहाली
9 स्पीरल सीटी एंड एमआरआई सेंटर चंडीगढ़
10 सूर्या किडनी केयर मोहाली
11 दृष्टि आई अस्पताल पंचकूला
12 मल्होत्रा सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल बददी
13 रैफल अस्पताल पंचकूला
14 लार्ड महावीरा अस्पताल नालागढ़
15 शिवम अस्पताल होशियारपुर
16 नराड़ अस्पताल होशियारपुर
17 रोटरी परवाणू
18 धर्म अस्पताल चंडीगढ़
19 भोजिया डेंटल कॉलेज बद्दी
20 पूर्ण अस्पताल पांवटासाहिब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें