फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर 301 गांवों को मिलेगा पीने का पानी

Sat, 17 Dec 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
दून विधानसभा के 301 गांवों को नए साल में पेयजल की सुविधा मिलेगी। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दून विधानसभा के 301 गांवों को नए साल में पेयजल की सुविधा मिलेगी। क्षेत्र की 12 पंचायतों में योजनाओं पर चल रहा काम अब अंतिम चरण में है। हल्के की इन पंचायतों में 22 करोड़ से यह विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को इन योजनाओं को पेयजल मुहैया करवाने वाले ढकरयाणा पंचायत के फागला गांव में बनने वाले मुख्य टैंक का विधायक दून राम कुमार चौधरी ने भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा कि 22 करोड़ की इन पेयजल योजनाओं से नए साल में 12 पंचायतों की प्यास बुझेगी।
 
योजनाओं पर युद्ध स्तर से कार्य चल रहा है। योजना के टैंकों को बनाकर पूरा कर लिया है। योजना के तहत बडलग, बुघार कनैता, जाडला, दाड़वा, कुठाड़, भावगुड़ी, चंडी, घड़सी, ढकरयाणा, गोयला और पट्टा पंचायत के कुल 301 गांवों में पेयजल की सुचारु व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि हर पंचायत को बिना भेदभाव विकास किया जा रहा है। विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून में ताबड़ तोड़ विकास की टीस दून भाजपा के चेहरों पर साफ दिखने लगी है। लोग अब भाजपा को नकारकर कांग्रेस में आस्था जताने लगे हैं। उन्होंने कहा कि दून भाजपा के कई नेता एमएलए बनने की सपने देख रहे हैं। चौधरी ने कहा कि दून में विपक्ष कमजोर ही नहीं आपसी फूट का भी शिकार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें