फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में अब घर-घर से कूड़ा उठाएगी नप

Sun, 07 May 2017 01:03 PM IST
सोलन,परवाणू, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था में स्थानीय नगर परिषद बड़ा बदलाव करने जा रही है। नप अब लोगों के घरों से ही कूड़ा एकत्र करेगी। इसके लिए कुछ कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। यह कर्मचारी लोगों के घरों से कूड़ा उठाएंगे। इससे शहर में यहां वहां लगने वाले कूड़े के ढेरों से लोगों को निजात मिलेगी। यह फैसला शनिवार को स्वच्छता अभियान को लेकर आयोजित नप परवाणू की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

 
बैठक की अध्यक्षता नप अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने की। बैठक में तय हुआ कि परवाणू शहर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू की जाएगी। हर घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को मुफ्त में डस्टबिन बांटें जाएंगे। इसके लिए 12 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नियुक्ति किए जाएंगे। साथ ही तीन पर्यवेक्षक तैनात करने का फैसला भी बैठक में लिया गया। यह पर्यवेक्षक इस पूरी व्यवस्था की देखरेख करेंगे। इसके अलावा नप 15 रिक्शे भी खरीदेगी। इन रिक्शों में कूड़े को एकत्रित किया जाएगा। नप दो बड़ी गाड़ियां भी किराए पर लेंगी जिन पर कूड़ा लाद कर इसका निष्पादन करवाया जाएगा। शहरी विकास मंत्रालय से आए निर्देशों के अनुसार इस व्यवस्था को हर वार्ड में लागू किया जाएगा।

इसके अलावा नगर परिषद् अपने स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाएगी ताकि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। सफाई के बारे जागरूक करने वाली प्रचार सामग्री भी लोगों को बांटी जाएगी। शहर के पार्कों की रिपेयर की जाएगी। साथ ही पार्किंग के निर्माण का प्राक्कलन तैयार किया जाएगा ताकि लोगों को वाहनों को खड़ा करने में कोई दिक्कत न आए। बैठक में सीवरेज के बनाए प्लान को भी हरी झंडी दी गई। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। नप अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया की शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत सफाई कर्मियों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। रिक्शे खरीदे जा रहे हैं।शहर को कचरा मुक्त करने के लिए यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की भी अपील की है।
विज्ञापन


बैठक में यह लोग रहे मौजूद
बैठक में नप अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा के साथ कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा, कनिष्ठ अभियंता केडी शर्मा, तकनीकी निरीक्षक रजनीश बनियाल, पार्षद एवं परवाणू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, हरीश आजाद, संदीप चौहान, कमल अग्रवाल, संजय यादव, निशा शर्मा, प्रेमलता गुलेरिया औ अनीता शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें