विद्यार्थियों को अपने बोनाफाइड प्रमाणपत्र, एसी, एसटी, ओबीसी सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए तहसील कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा।
- फोटो : Demo pic
विद्यार्थियों को अपने बोनाफाइड प्रमाणपत्र, एसी, एसटी, ओबीसी सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए तहसील कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। राज्य सरकार के निर्देशों पर अमल करते हुए तहसील कार्यालय बद्दी की ओर से प्रशासन स्कूलों के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
निर्देशों के तहत तहसील कार्यालय से एक टीम अपने कार्य क्षेत्र के स्कूलों का दौराकर मौके पर ही इन प्रमाणपत्रों का निर्माण करेगी। इसके लिए तहसील कार्यालय की ओर से हर स्कूल के लिए एक तिथि निर्धारित कर दी है।
प्रमाणपत्र के लिए यह हैं शर्तें प्रशासन स्कूलों के द्वार कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के साथ अभिभावकों का साथ होना जरूरी है। साथ ही बच्चों और अभिभावकों के आई कार्ड, दो फोटो, राशनकार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल और किसान कार्ड प्रमाण पत्रों के निर्माण के लिए जरूरी होगा। तहसील कार्यालय में भागदौड़ से बचेंगे विद्यार्थी तहसीलदार बददी नारायण चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रमाण पत्रों के निर्माण के लिए कार्यालय तक की भागदौड़ न करनी पड़े। इसी उद्देश्य से प्रशासन स्कूलों के द्वार कार्यक्रम को आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि अगले दो माह तक बददी में यह अभियान चलाया जाएगा।