फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-सोलन एनएच से 180 अवैध कब्जे हटाने को नोटिस

Mon, 11 Apr 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
कालका-सोलन एनएच - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कालका-शिमला हाइवे पर परवाणू टीटीआर से सोलन तक फोरलेन के निर्माण में आड़े आ रहे 180 अवैध कब्जाधारियों के कब्जे हटेंगे। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के शिमला कार्यालय से अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर कब्जे हटाने की चेतावनी दी गई है। वहीं सामान्य कारोबारी जिनके भवन फोरलने की जद में आ रहे हैं, उन्हें भी हटने के लिए कहा गया है। अन्यथा औपचरिकताएं पूरी होने के बाद इन कब्जों पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।
विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद धर्मपुर व इसके आसपास के अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। नोटिस जारी होने की पुष्टि प्रोजेक्ट डायरेक्टर सतीश कौल ने की है। उन्होंने कहा कि तय समय के भीतर अवैध कब्जे न हटाने पर कार्रवाई की जाएगी और जबरन कब्जे हटाए जाएंगे। 80 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी हो चुके हैं। 100 को नोटिस जारी होने की प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। इन अवैध कब्जों के कारण निर्माण कार्य में अड़ंगा पड़ रहा है।

नोटिस जारी होने के बाद धर्मपुर के सामान्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। अधिकांश बाजार फोरलेन के निर्माण के चलते उखड़ने वाला है। कारोबारियों ने धर्मपुर पंचायत प्रधान ओम प्रकाश पंवर से धर्मपुर में एमईएस यार्ड शॉपिंग कांप्लेक्स की मांग तेज करने की गुहार लगाई है। यह भूमि हिमाचल प्रदेश सरकार के नाम होनी है। वर्तमान में एमईएस यार्ड का इस पर कब्जा है। जिला प्रशासन से कारोबारियों की यह मांग करीब एक साल से चल रही है, लेकिन इस पर निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन


प्रभावितों ने हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान से कुमारहट्टी में मुलाकात की स्थिती से अवगत करवाया। निर्णय लिया गया कि सोमवार को धर्मपुर का प्रतिनिधिमंडल सोलन जिला के उपायुक्त राकेश कंवर से मुलाकात कर पूरी स्थिती से अवगत करवाएगा। वहीं जिन कारोबारियों को हाइवे अथॉरिटी से नोटिस मिले हैं उनकी सूची बनाकर मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें