Non gazetted employees jubilant on JCC's annoucements by CM Jairam Thakur
सोलन। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ हुई संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक के बाद कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे हैं। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। कर्मचारियों का कहना है कि कोविड से प्रदेश की आर्थिक स्थिति ध्वस्त होने के बावजूद कर्मचारियों और पेंशनरों को 7500 करोड़ के वित्तीय लाभ देकर प्रदेश सरकार ने इतिहास रच दिया।
जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष जेके ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल राणा व जिला महासचिव राम लाल ठाकुर ने कहा कि एक जनवरी 2016 से देह पंजाब के छठेे वेतन आयोग को प्रदेश में एक जनवरी 2022 से लागू करना, अनुबंध कार्यकाल तीन वर्ष से घटा कर दो वर्ष करने, केंद्र की 2009 कि न्यू पेंशन योजना के अंतर्गत अपंगता व पारिवारिक पेंशन को लागू करना, दैनिक वेतनभोगियों का एक वर्ष का कार्यकाल कम करना, चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए 10 करोड़ की राशि जारी, एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन निधि चुनने की स्वतंत्रता जैसे लाभ जेसीसी की बैठक में दिए गए हैं।
जेसीसी बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण करने के लिए जिला अध्यक्ष महासचिव रामलाल ठाकुर, शहरी इकाई सोलन के अध्यक्ष किशन सिंह, रामशहर यूनिट के अध्यक्ष हरदेव ठाकुर, नालागढ़ यूनिट के अध्यक्ष रमेश भारद्वाज, बद्दी यूनिट के अध्यक्ष ओंकार सिंह, कुठाड़ यूनिट के अध्यक्ष रामजी दास, कंडाघाट यूनिट के अध्यक्ष धर्मिंदर वर्मा, कसौली के अध्यक्ष चिंत राम ठाकुर, धर्मपुर यूनिट के अध्यक्ष रामस्वरूप, कुनिहार-अर्की-ममलीग-परमाणू यूनिट के अध्यक्ष, जिला गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया है।