फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंचायत समिति कुनिहार के उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
23 में से 12 सदस्यों ने जताई थी समिति उपाध्यक्ष के खिलाफ असहमति
विज्ञापन

अब नए उपाध्यक्ष को लेकर बीडीओ जल्द करवाएंगी चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। पंचायत समिति कुनिहार के उपाध्यक्ष मनोहर लाल के खिलाफ समिति के 12 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया है। सोमवार को खंड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा को सभी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। अब पंचायत समिति में उपाध्यक्ष का चुनाव दोबारा होगा। इसके लिए जल्द ही तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि पंचायत समिति उपाध्यक्ष के खिलाफ बीते 21 जनवरी को विकास खंड अधिकारी कुनिहार सभी 12 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। सभी ने उपाध्यक्ष के कार्यों पर संतुष्टि न जताते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति के चुनाव के बाद कांग्रेस विचारधारा के चार सदस्यों के बीच 15-15 महीनों के लिए उपाध्यक्ष पद पर कार्य करने के लिए सहमति बनाई थी, लेकिन 15 महीनों से अधिक समय होने के बावजूद समिति उपाध्यक्ष अपना पद नहीं छोड़ रहे थे। इस पर समिति के अन्य सदस्यों ने इसके बारे में खंड विकास अधिकारी को शिकायत करके अविश्वास प्रस्ताव दिया था। पंचायत समिति कुनिहार में कुल 23 सदस्य हैं, जिसमें 12 ने अविश्वास प्रस्ताव दिया था। उधर, इसके बारे में खंड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा ने कहा कि समिति उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया है। जल्द ही नियमानुसार समिति उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें