फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक वाइज बनेगा अस्पताल का नया भवन, 31 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। दो साल बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के नए भवन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग टेंडर लगाएगा। खास बात यह है कि भवन ब्लॉक वाइज तैयार होगा। इसमें हर विभाग के लिए अलग ब्लॉक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

90 करोड़ की लागत से बाईपास न्यू कथेड़ में परिवहन बस डिपो के समीप नया अस्पताल बनेगा। इसके लिए 31 करोड़ की राशि जारी हो चुकी है। यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। 86 बीघा जमीन पर जिले का सबसे बड़ा अस्पताल तैयार होगा।
कोविड महामारी से पहले सीएम जयराम ठाकुर ने नए अस्पताल निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। इसके बाद अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कई विभागों ने रिपोर्ट तैयार की। इस बीच दो वर्ष का समय बीत गया। स्वास्थ्य मंत्री ने भी नए अस्पताल की भूमि का निरीक्षण कर काम शुरू करने के लिए जुलाई 2021 का समय दिया लेकिन नए अस्पताल की चयनित जगह पर अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता अरविंद शर्मा ने कहा कि नए अस्पताल भवन को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें भवन को पहले ब्लॉक वाइज तैयार किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें