फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस नीरज के फेसबुक कमेंट पर सोलन शहर में बवाल

Tue, 14 Jun 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोरचा सोलन ने डीसी चौक पर प्रदेश सरकार के मुख्य संसदीय सचिव एवं ज्वाली के विधायक नीरज भारती का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोरचा सोलन ने डीसी चौक पर प्रदेश सरकार के मुख्य संसदीय सचिव एवं ज्वाली के विधायक नीरज भारती का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। रोष रैली के साथ जमकर नारेबाजी भी हुई। फेसबुक पर प्रधानमंत्री समेत आला नेताओं पर अभद्र कमेंट कसने का आरोप जड़ते हुए डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कांग्रेस नेता की विधानसभा से सदस्यता निरस्त करने की मांग की गई। साथ ही गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। रोष प्रदर्शन भाजयुमो के जिला प्रवक्ता मुकेश शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्रों पर कांग्रेस नेता अशोभनीय और अभद्र भाषा लिख रहे हैं। इससे पीएम के पद की मर्यादा को ठेस पहुंच रही है। कहा कि जल्द ही इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो इसका विरोध तेज किया जाएगा। वहीं भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए नचनी शब्द का इस्तेमाल करना नारी जाति का अपमान बताया है। कहा कि एक तरफ तो हिमाचल सरकार महिलाओं को आदर भाव देने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ से इस तरह अभद्र भाषा का प्रयोग करके सरकार की ही किरकिरी की जा रही है। विरोध प्रदर्शन में मुकेश गुप्ता, शिवम मित्तल, विनोद ठाकुर, प्रदीप, सुमित कश्यप, णिदग्विजय सिंह, मंगलेश, राकी, आकाश, मोंटी रचित साहनी सहित युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुछ को भौकेंद्र तो कुछ को बताया बीसीसीआई का दलाल
जिला प्रवक्ता ने मीडिया को फेसबुक पर अभद्र कमेंट वाले स्क्रीन शाट जारी किए हैं। कहा कि ज्वाली के विधायक नीरज भारती ने आला नेताओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग करके अपनी असलियत बताई है। यह कांग्रेस नेताओं की ओच्छी राजनीति का प्रतीक है। नारी सम्मान के लिए प्रदेश सरकार कितनी सजग है, इसका जीता जागता उदाहरण है। जारी स्क्रीन शॉट में कुछ नेताओं को भौकेंद्र नाम दिया है तो कुछ को बीसीसीआई का दलाल बताया है। कुछ पोस्ट बिलकुल नए हैं तो कुछ पुराने भी हैं, जिसपर ताजा कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें