फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट ल्यूक्स स्कूल की मुस्कान प्रथम

Wed, 27 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
खाने की बर्बादी और बढ़ती भूख के विषय पर शहर के विभिन्न स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाने की बर्बादी और बढ़ती भूख के विषय पर शहर के विभिन्न स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फीडिंग इंडिया संस्थान के सौजन्य से करवाई गई इस स्पर्धा में सेंट ल्यूक्स स्कूल की मुस्कान ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

 
सनातन धर्म स्कूल की रशमी ने दूसरा और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की कीर्ति ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसमें भेंट स्वरूप प्रमाणपत्र और मेडल आदि दिए गए। संस्थान के सोलन चैप्टर के अध्यक्ष पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि फीडिंग इंडिया देशभर के में कार्य कर रही है।

इसका मुख्य उद्देश्य देश में खाने की बरबादी को रोकना है। दूसरी तरफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोसायटी फॉर एडवांसमेंट आफ ह्यूमन एंड नेचर के तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत भाषण स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें नौवीं की कमला ने पहला, दसवीं के नवीन दूसरा और आठवीं की मानसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा के उपनिदेशक चंद्रेश्वर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य सविता गुप्ता ने बताया कि इसमें 15 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें