सोलन शहर का दिल मालरोड एक करोड़ से चकाचक होगा। चंबाघाट से लेकर सपरुण तक नए सिरे से तारकोल की एक इंच की सतह बिछाई जाएगी। सड़क किनारे नालियों को पहले ही नगर परिषद दुरुस्त कर चुकी है।
अब सड़क चकाचक होते ही सोलन शहर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। हालांकि यह कार्य इस माह की शुरुआत में ही शुरू हो जाना था लेकिन केबल खुदाई के चलते कार्य अटक गया है। सड़कों किनारे केबल खुदाई के समाप्त होने के बाद ही सड़क पूरी सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो जाएगा। वर्तमान में इस सड़क की खस्ता हालत से सैलानियों, कारोबारियों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। नालियों के उचित रख रखाव न होने से बारिश का पूरा पानी सड़क पर आता है। इस कारण सड़क में गड्ढे बन चुके हैं। सड़क हादसों का भय भी बना रहता है।
खुदाई के कारण
नहीं हो रहा कार्य
चंबाघाट-सपरूण बाइपास वाया माल रोड का मेटलिंग का कार्य प्रस्तावित है। आर्मी द्वारा सड़क के किनारे बिछाई जा रही। लिहाजा लोनिवि का तर्क है कि यह कार्य पूरा होने के बाद ही मेटलिंग का कार्य शुरू होगा। वर्तमान में चंबाघाट बसाल मार्ग पर केबल बिछाने का कार्य चल रहा था जो वीरवार को खत्म हो गया है। अब इसी चंबाघाट सपरूण मार्ग वाया मालरोड पर इसका कार्य शुरू हो गया है। जिसके चलते मेटलिंग का कार्य के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
माल रोड दिखेगा सुंदर
मालरोड पर दो चार माह के बाद कोई न कोई खुदाई का कार्य चलता रहता है। इस कारण सड़क की हालत खस्ता हो गई है। इससे लोगों को तो परेशानी होती ही है वहीं शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। मार्ग की मेटलिंग के बाद माल रोड चकाचक हो जाएगा। वहीं मालरोड के ड्रेनज लाइन को नगर परिषद द्वारा चकाचक किया जाएगा।
ट्रैफिक जाम की लिए तैयार
मेटलिंग से जहां शहर की सड़क चकाचक होगी वहीं इस कार्य के दौरान जाम की समस्या भी बनी रहेगी। इसके लिए सड़क वन वे किया जा सकता है। हालांकि अभी तक प्रशासनिक तौर पर किसी तरह के आदेश नहीं है। लेकिन सोलन मारलोड पर कार्य शुरू होने तक यह आदेश जारी हो सकते हैं।
दिनभर रहता है ट्रैफिक, शाम को बंद
सोलन मालरोड में दिनभर ट्रैफिक रहता है। शहर के अलावा चंडीगढ़ और शिमला जाने वाले छोटे वाहन भी इसी मार्ग से आते जाते हैं। स्कूलों के अलावा खरीदारी करने वाले भी मालरोड से ही गुजरते हैं। शाम को साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहता है।