फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बाजारों में अतिक्रमण पर चला निगम का डंडा

विज्ञापन
सोलन के मुख्यबाजार में अतिक्रमण हटाती निगम टीम। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए गठित टीम ने बाजारों में दर्जनों दुकानदारों पर कार्रवाई की है। बुधवार को टीम ने चौक बाजार से लेकर पुराने बस अड्डे तक सड़क पर सजा सामान मौके पर हटवा दिया। हालांकि निगम के आने की सूचना पहले ही दुकानदारों तक पहुंच गई। टीम के आते ही दुकानदारों ने सड़क पर सजाया सामान समेटना शुरू कर दिया।
नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। यह टीम बाजारों में रोजाना दबिश दे रही है। हालांकि बाजारों में कोविड के बीच उमड़ रही लोगों की भीड़ को लेकर वाहन बाजार नहीं जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ मुहिम को लगातार चलाया जा रहा है लेकिन यह मुहिम आजतक सफल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम टीम के प्रभारी दीपराज हंस ने कहा कि शहर के बाजारों में अतिक्रमण को लेकर रोजाना कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को कई दुकानदारों की शिकायतें कार्यालय पहुंच रही थी। निगम टीम ने बाजारों में मौके पर दुकानदारों से सामान हटवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें