फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन नगर निगम की टीम ने शहर से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
सोलन बाजार में शुक्रवार को सड़क पर सजाया अतिक्रमण हटावते निगम टीम के अधिकारी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। नगर निगम सोलन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। शुक्रवार को मालरोड, मुख्य बाजार और लोअर बाजार में दुकानों को सड़क पर सजा सामान हटाया। कई कारोबारियों को चेतावनी देकर छोड़ा भी गया।
विज्ञापन

नगर निगम ने अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित की है। यह टीम सुबह-शाम बाजार का निरीक्षण करेगी। इस बीच अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। शुक्रवार को भी शहर के मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर सजाए सामान को हटाकर कारोबारियों को अंतिम चेतावनी दी है। इसके बाद रोजाना अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण हटाने के लिए गठित टीम के अधिकारी दीप राज हंस ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण कर सड़क पर सजाया सामान मौके पर हटा दिया है। साथ ही सभी दुकानदारों से अतिक्रमण नहीं करने की अपील कर आखिरी चेतावनी दी गई है। अब माल रोड, बाजारों में रोजाना सुबह-शाम अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें