सोलन। शहर के बाजारों में नगर निगम अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को टीम ने गंज से लेकर मुख्य बाजार तक सड़क पर सजाया सामान मौके से हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण कर रहे कारोबारियों की वीडियोग्राफी भी की गई।
शहर में अतिक्रमण हटाने के बाद निगम टीम के कार्यालय लौटते ही दुकानों के बाहर सामान सजा दिया जा रहा है। सोमवार को गंज बाजार से लेकर मुख्य बाजार और पुराने बस अड्डे से दुकानों के बाहर सजा सामान हटवाया।
उधर, निगम टीम के प्रभारी दीपराज हंस ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है। लोगों की भीड़ को लेकर बाजारों में वाहन नहीं लाया जा रहा है। अतिक्रमण कर रहे कारोबारियों की वीडियोग्राफी भी की गई है।