फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनिका बनीं क्वीन ऑफ हार्ट

Thu, 20 Oct 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
करवाचौथ पर सोलन शहर में मशहूर भूषण ज्वेलर ने करवा एक्स्ट्रा वैगेंजा का आयोजन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करवाचौथ पर सोलन शहर में मशहूर भूषण ज्वेलर ने करवा एक्स्ट्रा वैगेंजा का आयोजन किया। इसमें शहर की लगभग 90 महिलाओं ने सजधज कर हिस्सा लिया। प्रोग्राम की संचालिका रुचि गुप्ता ने बताया कि इस प्रोग्राम में फैशन वॉक मुख्य आकर्षण रहा। इस इवेंट में एक स्लिप दी गई जिस पर उस महिला को अपना तथा अपने पति का नाम लिखकर लक्की ड्रॉ बाक्स में डालना था। इस दौरान लगभग 90 महिलाओं ने फैशन वाक करते हुए अदाएं बिखेरी।
विज्ञापन


लक्क ड्रा के माध्यम से क्वीन ऑफ हार्ट का ड्रा निकाला गया। इसमें सोलन की मोनिका गुप्ता से सिर क्वीन ऑफ हार्ट का ताज सजा। उन्हें डायमंड का सेट पुरस्कार के रूप में मौके पर ही दिया गया। इसके इलावा माल्लिका-ए- हुस्न, तारे चांद, काजल संग प्रीत गेम का आयोजन भी किया। प्रतिभागियों को कई आकर्षक पुरस्कार दिए गए। वैगेंजा के तहत कई महिलाओं को ब्यूटी क्वीन का ताज भी पहनाया।

इसमें शहर की रूबी गुप्ता, तनू कपूर, पारुल सिंघल, मोहिता सिंगला, अंजू अरोड़ा और कनू कपूर को चांदी के पैंडेंट दिए गए। वैगेंजा की होस्ट अर्चना सूद ने कहा की यह आयोजन महिलाओं को पूरे साल याद रहेगा और इस मौके का महिलाओं ने खूब लुत्फ उठाया। संचालिका समेत रीमा गुप्ता, मीना गुप्ता ने बताया की भूषण ज्वैलर्स ने इस बार डायमंड की खरीदारी पर 35 प्रतिशत तक का डिस्काउंट आफर दिया है। इस मौके पर मनीषा, सुचेता, अनु, ऋतु, पायल, संगीता, सरिता और शिवानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें