फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडा की शिवानी ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 18 Oct 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
कंडा स्कूल की बच्ची को सम्मान‌ित करते अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कंडा की शिवानी ठाकुर ने कल्पा किन्नौर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल और जिला का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


स्कूल के मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्रा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जूडो खेल स्पर्धा में 36 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। शिवानी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 36 किलोग्राम भार वर्ग में चुनौती देगी। डीपीई नीलम ठाकुर के बेहतर प्रशिक्षण से यह संभव हुआ है। प्रधानाचार्य बीके नेगी ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि होनहार छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करेगी।

गुग्गाघाट के प्रज्जवल चिल्ड्रन कांग्रेस में प्रथम
बसाल (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुग्गाघाट के प्रज्जवल ने दूसरे वर्ष भी चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रवक्ता घनश्याम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन धर्मपुर के जाबली स्कूल में हुआ था। इसमें स्कूल के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की वरिष्ठ टीम ने भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया है। प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल ने साइंस प्रतियोगिता और मॉडल स्पर्धा में चार पदक जीते हैं। उन्होंने इसके लिए स्कूल अध्यापक विनीत गुप्ता और घनश्याम शर्मा सहित मेधावी बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें