गीता आदर्श स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गीता आदर्श विद्यालय सोलन में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान एलके बंसल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सनेह शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि की ओर से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक शैक्षणिक रिपोर्ट मुख्यातिथि और मौजूद अन्य अभिभावकों के समक्ष रखी। इसमें मेधावी रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा नृत्य, खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधान ने विद्यार्थियों से कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार प्रतिस्पर्धा की दौड़ में आगे बढ़ते रहें। विद्यालय की सह प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता ने उपस्थित अभिभावक वर्ग, विद्यार्थियों का व्यस्त दिनचर्या से समय निकालने पर आभार जताया।