फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपस्वास्थ्य केंद्र तरंगाला में उद्घाटन के बाद लटका ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। दाड़वा पंचायत के लोगों ने पूर्व विधायक से बंद पड़े उप तरंगाला स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करवाया और विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने चंडी में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं की हैं लेकिन पहले से खुले संस्थानों में स्टाफ नहीं है और ताले लटके हुए हैं। अगर सरकार ने जल्द ही उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला नहीं खुलवाया तो वे स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंकेंगे।
पंचायत के प्रधान रमेश कुमार, पूर्व उपप्रधान हीरालाल, बीडीसी गुरदत्त, वार्ड पंच केशवा राम, घनश्याम, रीता देवी, ब्लाक अध्यक्ष कुलतार ठाकुर समेत दर्जनों लोगों ने पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार को उप स्वास्थ्य केंद्र में लटके ताले को दिखाया।
विज्ञापन

लोगों ने रोष जताया कि यह केंद्र कांग्रेस सरकार के समय में बना था। अब चुनावी वर्ष में वर्तमान सरकार ने इसमें पुताई कर उसका उद्घाटन आठ महीने पहले कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने सात अगस्त को इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन पर लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया था कि इसे बंद न होने दें लेकिन चार दिन तक खुला रहने के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र बंद हो गया।
विज्ञापन

अब लोगों को टीका लगवाने के लिए 15 किलोमीटर दूर चंडी, पट्टा और कुठाड़ जाना पड़ता है। यहां जाने के लिए टैक्सी चालक दो हजार रुपये लेता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही यहां पर स्वास्थ्य केंद्र का ताला नहीं खुला तो स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंकेंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार और विभाग की होगी।
उधर, सीएमओ डॉ. उप्पल ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर उच्चाधिकारियों को बताया गया है। जैसे ही नई नियुक्ति होगी, यहां पर प्राथमिकता से स्टाफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें