फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी बस अड्डे में गंदगी का आलम, लोग परेशान

विज्ञापन
बद्दी स्थित एचआरटीसी के अड्डे के निकास द्वार पर टूटी हुई ग्रील व जमा गंदा पानी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी बस अड्डे की हालत इन दिनों काफी खराब है। बस अड्डे की निकासी पर जल भराव और ग्रिल टूटने के चलते आए दिन यात्री गिर रहे हैं। वीरवार सुबह एचआरटीसी का इंस्पेक्टर सुरेंद्र भी इसका शिकार हुआ। गनीमत यह रही कि इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

एचआरटीसी के अधिकारी नप को कई बार बताने के बाद इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले बद्दी क्षेत्र का अपना कोई बस अड्डा नहीं है। वर्तमान में यहां अड्डे के नाम पर स्लिप रोड है जो खुले आसमान के नीचे चल रहा है।
अड्डे दोनों ओर आने और निकलने वाले प्वाइंट पर पानी भरा है। इससे यात्रियों को बस पकड़ना काफी कठिन कार्य है। अड्डे के निकास द्वार पर एक ओर गंदा पानी भरा हुआ है तो दूसरी ओर ग्रिल टूटी है। अड्डा परिसर में कूड़े के ढेर लगे हैं। यात्री बस की ओर देखते हुए आते हैं और उनका पांव ग्रिल में फंसने से वह समान समेत गिर रहे हैं।
विज्ञापन

अड्डा प्रभारी नंदलाल ने बताया कि नप हर खोखे से टैक्स वसूलता है लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कभी झाड़ू भी नहीं लगता है। नालियां जाम होने से पानी अड्डे के दोनों ओर जमा हो रहा है। यात्री यहां बस पकड़नेे तक नहीं आ सकते। अब टूटी ग्रिल से रोज लोग गिर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर नगर परिषद की उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता ने बताया कि यहां पर रूटीन में सफाई करवाई जाएगी और टूटी ग्रिल को जल्द ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें