फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला हाईवे पर भूस्खलन, यातायात वनवे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू से धर्मपुर के बीच बारिश के दौरान भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही वनवे चली है। सड़क पर अधिक मलबा और पत्थर रेल ओवरब्रिज और जाबली में गिरे हैं।
विज्ञापन

सड़क पर भूस्खलन होने से काफी देर जाम की स्थिति भी बनी रही। गनीमत रही कि दरकते पहाड़ों से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। फोरलेन निर्माता कंपनी के कर्मी युद्ध स्तर पर हाईवे सुचारु करने में जुटे रहे।
जानकारी के अनुसार हाईवे पर दोपहर बाद अचानक पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरना शुरू हो गया। वहीं करीब पांच बजे रेल ओवरब्रिज सनवारा व जाबली में भारी मात्रा में मलबा व पत्थर सड़क पर आ गिरे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फोरलेन निर्माता कंपनी को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच तुरंत फोरलेन कंपनी को मलबा व पत्थर हटाने के निर्देश जारी किए। भूस्खलन से पहाड़ी वाली लेन में जाम की स्थिति बन गई। बारिश के बीच लगातार गिरते पत्थरों को देखते हुए कई जगह पर पहाड़ी वाली लेन को बंद कर दिया गया।
इसे लेकर गाड़ियों को मौके से करीब एक किलोमीटर पीछे जाकर दूसरी लेन में आना पड़ा। फोरलेन निर्माता कंपनी की टीम ने बारिश के बीच पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू किया। देर शाम तक फोरलेन से वनवे ट्रैफिक चलाया जाता रहा।
उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि रेल ओवरब्रिज और जाबली के समीप पहाड़ी से मलबा गिरा है। सुरक्षा को लेकर दोनों ही जगहों पर ट्रैफिक को दूसरी लेन में डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें