फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पर मनसार में दरका पहाड़

विज्ञापन
मनसार के पास पहाड़ी दरकने के बाद लगा लंबा जाम। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर मनसार के समीप पहाड़ी दरकने से एनएच आधा घंटा बंद रहा जबकि करीब दो घंटे तक वाहन जाम मेें फंसे रहे। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फोरलेन कंपनी की टीम ने मौके पर तीन मशीनों की मदद से सड़क से मलबा और पत्थर हटाकर वन-वे सुचारु किया। इसके बाद रेंग-रेंग कर वाहन गंतव्य की ओर बढ़े। इसे खुलवाने को पुलिस को दो घंटे तक कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सलोगड़ा के समीप मनसार में करीब दो बजे पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि जिस समय सड़क पर पत्थर और मलबा आया, उस दौरान कोई वाहन नहीं गुजर रहा था।
पहाड़ के दरकने के बाद पुलिस और फोरलेन निर्माता कंपनी को दी गई। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। फोरलेन निर्माता कंपनी की मशीनों ने तुरंत सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया।
करीब आधा घंटा बाद मशीनों ने मलबा हटाकर वन-वे किया लेकिन लंबा जाम होने से वाहन रेंगते रहे। दो घंटे बाद दोनों ओर यातायात सुचारु किया। इसके बाद दोनों लेन सुचारु हो पाईं।
कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर दूसरे चरण में सोलन से कैथलीघाट तक फोरलेन का निर्माण जारी है। इस दौरान बड़े-बड़े वाहनों की कटिंग चली हुई है। इस कारण पहाड़ कच्चे पड़ते जा रहे हैं। बारिश ही नहीं बल्कि धूप में भी पहाड़ दरक जाते हैं। वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि पहाड़ दरकने की सूचना मिलने तो तुरंत टीम को मौके पर भेजा गया। करीब बीस मिनट बाद एनएच को वन वे कर दिया था। हालांकि वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण जाम की समस्या की बनती रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें