फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल फ्लाईओवर के समीप गिरे पत्थर और मलबा, लगा जाम

विज्ञापन
Land slide near rail flyover in Solan blocks traffic
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच-5 पर रेल फ्लाईओवर के समीप शनिवार को भारी मात्रा में पत्थर और मलबा सड़क पर आ गया। इस कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि फोरलेन निर्माता कंपनी और पुलिस की टीम ने मोर्चा संभाला हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से पहाड़ी की साइड लेन बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। यहां दिन भर पत्थर सड़क पर गिरते रहे। तंबू मोड़ और धर्मपुर के समीप भी शनिवार को पत्थर-मलबा सड़क पर गिरे हैं। ट्रैफिक को दूसरी लेन में डायवर्ट करने के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परवाणू से धर्मपुर के बीच फोरलेन में बारिश के बाद लगातार मलबा सड़क गिर रहा है। शनिवार को भी हाईवे पर पत्थर गिरे हैं। शुक्रवार देर रात भी सनवारा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। शनिवार को रेलवे फ्लाई ओवर के नजदीक पहाड़ से अचानक भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से पहाड़ से भारी मात्रा में पत्थर सड़क पर गिरे। इस कारण हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
हालांकि कंपनी की मशीनों से पहाड़ से गिरे पत्थरों को सड़क से हटाकर किनारे किया। सड़क पर यातायात को बहाल कर दिया। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि पहाड़ से लगातार भूस्खलन हो रहा है। हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनों से पत्थर और मलवा हटाकर हाईवे के बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें