सोलन। कालका-शिमला एनएच पर सोलन बाईपास के समीप पुलिस ने 10.60 ग्राम चिट्टे सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धर्मपुर की ओर से एक गाड़ी में चिट्टा सोलन लाया जा रहा है। पुलिस ने बाईपास में नाकबंदी कर दी। जब गाड़ी की तलाशी ली तो चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान देविंद्र बत्ता गांव शांबर डाकघर सलोगड़ा के रूप में की है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।