फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में कुनिहार, बास्केटबाल में डीएवी सोलन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/कुनिहार। जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र कुनिहार में हुई। प्रतियोगिता में जिले के 20 निजी और सरकारी विद्यालयों के करीब 298 खिलाड़ियों ने हॉकी, फुटबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, बॉक्सिंग और जूडो में दमदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट खिलाड़ी ऊना और सरकाघाट मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस तीन दिवसीय अंडर-19 प्रतियोगिता के फुटबाल में कुनिहार ने सुबाथू को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। हॉकी में जगात खाना ने सोलन को हराया। बास्केटबाल में डीएवी सोलन पहले और सुबाथू दूसरे स्थान पर रहा। हैंडबाल में बरोटीवाला प्रथम और सुबाथू द्वितीय रहा। ताईक्वांडो में बद्दी प्रथम धर्मपुर द्वितीय रहा। वेट लिफ्टिंग में भतीन प्रथम और अल्पाइन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नालागढ़ द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो में सोलन ने ट्रॉफी पर कब्जा किया व बथालग दूसरे स्थान पर रहा। बॉक्सिंग की स्पर्धा में अर्की विजेता व सोलन उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में पहले नंबर पर सोलन रनअप रहा। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि स्कूल प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर, एडीपीओ सुरेंद्र कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट जगदीश अत्रि, एसएमसी प्रधान रणजीत ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें