फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रसना डायग्नोस्टिक ने 47 मरीजों के भरे सैंपल, आज मिलेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में नई कंपनी क्रसना डायग्नोस्टिक ने टेस्टिंग सुविधा शुरू तो कर दी है लेकिन मरीजों को राहत नहीं मिली है। कंपनी की अभी लैब नहीं लग पाई है। ऐसे में कंपनी यहां से सैंपल चंडीगढ़ मोहाली भेजेगी जिसकी रिपोर्ट अगले दिन मिलेगी।
दो महीने में नई लैब लगने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अस्पताल में टेस्ट की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। मरीजों को टेस्ट की रिपोर्ट ऑनलाइन भी मिलेगी। साथ ही कंपनी के कर्मी अस्पताल में अगले दिन सुबह 9:00 बजे के बाद ऑफलाइन रिपोर्ट भी देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को कंपनी ने 47 सैंपल लेकर मोहाली लैब भेजे। इसमें ब्लड के 42 और युरीन के पांच सैंपल लिए गए। क्रसना डायग्नोस्टिक के कार्य शुरू करने से अस्पताल की सरकारी लैब पर भी बोझ कम हो गया है। हालांकि यहां पर पहले की तरह मरीजों को 9:00 से 12:00 बजे तक टेस्ट की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, क्रसना डायग्नोस्टिक सोलन के प्रभारी शुभजीत संकर ने बताया कि मरीजों को टेस्ट सुविधा अस्पताल में शुरू कर दी है। जब तक अस्पताल में कंपनी की लैब स्थापित नहीं होती, तब तक सैंपल मोहाली भेजे जा रहे हैं। इसके बाद मरीजों को साथ ही रिपोर्ट मिल जाएगी। मंगलवार से सैंपल लेने शुरू किए हैं। पहले दिन 18 सैंपल और दूसरे दिन यानी बुधवार को 47 सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें