फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में विदेशों से आए 40 की कोविड रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विदेशों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने के बाद उनके कोविड सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक जितने भी टेस्ट हुए है, उन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यदि कोई संक्रमित आता है तो उसका सैंपल जिनोम स्किवेंसिंग की जांच करने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बीबीएन में विदेशों से अभी तक 52 लोग आए हैं। इनमें से विभाग ने 40 के टेस्ट किए हैं। ये सभी लोग निगेटिव आए हैं। विभाग ने ओमिक्रॉन से सुरक्षा क तहत नालागढ़ अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को लगातार चालू कर दिया है। अभी तक इस प्लांट को जरूरत के अनुसार ही चलाया जाता है। पहले नालागढ़ कॉलेज उसके बाद भोजिया डेंटल कॉलेज में कोरोना संक्रमित आने के बाद विभाग सतर्क हो गया है। अवकाश पर गए बाहरी राज्यों से कामगारों को बिना टेस्ट के कंपनी में एंट्री देने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उद्यमी अपनी कंपनी में कामगार को ड्यूटी पर रख सकता है।
बाहर से आने वालों पर रखी जा रही नजर
नालागढ़ के बीएमओ डॉ. अजय पाठक ने बताया कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए विदेशों से आने वाले लोगों पर विभाग कड़ी नजर रखे हुए है। जो लोग बाहर से आ रहे हैं उन्हें पहले क्वारंटीन किया जा रहा है। आठवें दिन उनके टेस्ट लिए जा रहे हैं। अभी तक बाहर से आए 40 लोगों की सैंपलिंग की गई है, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य 12 लोगों के भी आठ दिन पूरे होने के बाद टेस्ट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें