रामशहर (सोलन)। रामशहर वन परिक्षेत्र के तहत वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति के खिलाफ अवैध खनन करने पर कार्रवाई की है। जिससे 5250 रुपये जुर्माना भी वसूल किया है। यह कार्रवाई वन विभाग की टीम ने सूना गांव के पास सरकारी भूमि पर अवैध खनन करने के आरोप में की है।
रामशहर के वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश पठानिया ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम जांच के लिए निकली थी तो सूना गांव के पास भिंयूखरी निवासी बबली ट्रैक्टर में अवैध खनन सामग्री लेकर जा रहा था। विभाग ने जब व्यक्ति से इसका परमिट पूछा तो वह इसे दिखाने में असमर्थ रहा। इस पर वन विभाग के वन परिक्षेत्राधिकारी राजेश पठानिया ने मौके पर उसे 5250 रुपये जुर्माना किया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर उच्च न्यायालय के सख्त निर्देश है। इसके तहत अवैध खनन करने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वन विभाग की टीम में वन परिक्षेत्राधिकारी के अतिरिक्त वन खंड अधिकारी जोगिंद्र सिंह, वनरक्षक अनिल कुमार, सतीश कुमार और वीरेंद्र कुमार भी शामिल थे। संवाद