सोलन में खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी मुख्यतिथि के साथ। ?
- फोटो : SOLAN
सोलन। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से डीपीएस स्कूल सोलन में आयोजित जिला स्तरीय लंबी और मध्यम दूरी की दौड़ों का आयोजन किया गया। इसमें 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 57 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें एसडीएम सोलन अजय यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
लड़कियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता की तीन हजार मीटर दौड़ में गुरु नानक पब्लिक स्कूल जगातखाना की जसप्रीत ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की ज्योति और प्रिया दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में नालागढ़ स्कूल के दिनेश यादव ने पहला स्थान पाया जबकि सोलन के सुमित दूसरे व सोलन के ही पवन कुमार तृतीय रहे।
पांच हजार मीटर दौड़ की महिला वर्ग में कनुप्रिया पहले स्थान पर रहीं। रिदम, और ममता ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान राघव, दूसरे स्थान पर सतीश व तीसरे स्थान पर अनमोल रहे। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी भूपेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
यह प्रतियोगिता 29 दिसंबर को हमीरपुर में होगी। इस मौके पर दुर्गा पब्लिक स्कूल से माधव सिंह व खेल विभाग के संजीव ठाकुर, ज्योति पठानिया, सीता राम, रक्षा वर्मा, जय प्रकाश, मोहित मौजूद रहे।