फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन तक बाहरी राज्यों में जाने पर प्रवेश के लिए कोविड टेस्ट जरूरी

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। कोविड-19 वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते बढ़ते खतरे के चलते एसडीएम नालागढ़ ने इससे बचाव और रोकथाम के तहत आवश्यक आदेश जारी किए हैं। नालागढ़ उपमंडल में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कोई भी कामगार और प्रबंधक यदि पांच दिन या इससे अधिक समय के लिए बाहरी राज्यों में अवकाश पर जाता है तो वापसी पर उन्हें अपनी कोविड-19 से संबंधित जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव होने की सूरत में ही अपनी ड्यूटी पर हाजिर हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे राज्य जहां पर कोविड-19 के ओमिक्रॉन किस्म के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। आने वाले व्यक्तियों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के अलावा पांच दिन तक अलग रहना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि उक्त आदेशों के पालन संबंधी निगरानी के विषय में नालागढ़ और बद्दी में उद्योग विभाग के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी नालागढ़ को भी निर्देश दिए हैं कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की सहायता से ग्राम पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों और पंचायत सचिवों के माध्यम से बाहरी राज्य से आने वाले व्यक्तियों की कोविड-19 जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें