सोलन/अर्की/बद्दी। जिला भर में पेंशनर दिवस पर वयोवृद्ध पेंशनरों को सम्मानित किया गया। मुख्यालय में विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने विद्युत प्रबंधन की लंबित मांगों पर बैठक करने को बेताब है। शहर के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में 80 पेंशनरों ने छठा वेतनमान लागू करने की मांग उठाई। साथ ही 65 से 75 की आयु में मिलने वाला भत्ता पेंशनर वृद्धि में जोड़ा जाए।
कार्यक्रम में कोरोना में मारे गए पेंशनरों और सीडीएस समेत अन्य शहीदों के लिए मौन रखा गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विद्युत पेंशनर एसोसिएशन पीएल गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष एसडी रत्तन ने कार्यक्रम आयोजित किया।
बद्दी में पेंशनर दिवस पर बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ के पेंशनरों ने वयोवृद्ध पेंशनर जीत राम व प्यारा सिंह को सम्मानित किया। पेंशनरों ने सरकार से पंजाब की तर्ज पर स्केल रिवाइज करने की भी मांग रखी। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे नालागढ़ विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अभियंता दर्शन सिंह ने पेंशनरों को बधाई दी।
इस मौके पर वीआर घई, आरसी भल्ला, रोशन लाल खटाना, रविंद्र ठाकुर, मोहिंद्र सिंह, सोहन सिंह, एसएस बस्सी, ध्यान सिंह रमेश चंद, धर्म सिंह, विजय कुमार जोशी आदि उपस्थित रहे। इससे पहले एनडी शर्मा, अमर चंद चौधरी का कोरोना काल में निधन होने पर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति लिए प्रार्थना की।
सोलन में पेंशनर दिवस पर कार्यक्रम में महासचिव लक्ष्मी रमन शर्मा, जेपी शर्मा, एलसी गुप्ता, अशोक ग्रोवर, जगत पाल, भूपेंद्र वर्मा, भरत सिंह, जेसी शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सामुदायिक भवन में जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन का 40वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संजय अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही पेंशनरों के हित में कार्य किए हैं।
आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी पेंशनरों के लिए हर तरह से सहयोग करेगी। उन्होंने पेंशन बहाली की मांग को सरकार के समक्ष उठाने की बात कही। इस मौके पर शिव शक्ति कला मंच कुनिहार ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता, पार्षद और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद