यूको बैंक ने सोलन में किया एमएसएमई कार्निवल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के निजी होटल में यूको बैंक की ओर से रिसोर्सेज रिटेल, एग्री और एमएसएमई कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के एमएसएमई ग्राहकों, उद्यमियों और व्यापारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में यूको बैंक अंचल कार्यालय सोलन की अंचल प्रमुख रचना मिश्रा ने ग्राहकों को संबोधित किया। उन्होंने बैंक की वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं और व्यवसाय विकास से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि यूको बैंक एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर यूको बैंक प्रधान कार्यालय के डीआईटी प्रोजेक्ट्स एंड प्रोडक्ट डवलपमेंट के उपमहाप्रबंधक जॉयदीप चटर्जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बैंक की डिजिटल सेवाओं, ऋण योजनाओं और ग्राहक-केंद्रित उत्पादों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में ग्राहकों को बैंकिंग विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद करने का अवसर भी मिला। कार्यक्रम एमएसएमई क्षेत्र के उत्थान और स्थानीय उद्यमियों के सशक्तीकरण की दिशा में यह कार्यक्रम प्रभावी साबित हुआ।