सोलन। बसों में 60 प्रतिशत क्षमता में छूट मिलने के बाद अब पथ परिवहन निगम ने चार अतिरिक्त रूटों पर बसों को चलाना शुरू कर दिया है। अब पथ परिवहन निगम की बसें 74 रूटों पर चलेंगी। विभाग ने लोगों की मांग के अनुसार बसों की संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया है।
इसके तहत अर्की से तत्तापानी, अर्की से दाड़ला-जाबड़, अर्की से सलोगड़ा और अर्की से बाड़ीधार क्षेत्रों में बसों को शुरू किया गया है। लोगों की मांग अनुसार बसों की संख्या को बढ़ाने की योजना निगम तैयार कर रहा है। हालांकि अभी तक विभाग को मुनाफा कम घाटा ज्यादा सहना पड़ रहा है। पिछले माह विभाग को सभी रूटों से 45 लाख रुपये की आय हुई जबकि जुलाई माह का आकलन और रखरखाव पर हुए खर्च को आकलन किया जाना अभी बाकी है। सोलन डिपो में 126 रूट हैं। इनमें पहले 70 रूटों पर ही बस की सुविधा मिल रही थी।
मांग अनुसार चार रूटों पर चलाईं अतिरिक्त बसें : धीमान
आरएम सुरेश धीमान ने बताया कि लोगों की मांग के अनुसार चार अतिरिक्त रूटों पर बसों को चलाया गया है। उन्होंने बताया कि अर्की से तत्तापानी, अर्की से दाड़ला-जाबड़, अर्की से सलोगड़ा और अर्की से बाड़ीधार क्षेत्रों में बसों को शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जून महीने में 45 लाख की आय हुई हैं जो नाकाफी है। उन्होंने बताया कि 74 रूटों पर ही बसों को चलाया जा रहा है।