फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के 2750 विद्यार्थी नहीं कर पा रहे ऑनलाइन पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शिक्षा विभाग सोलन को सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की सूची मिल गई है। दसवीं से जमा दो के 26093 विद्यार्थी स्कूलों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए व्हाट्सएप ग्रुप में सिर्फ 23,343 विद्यार्थी ही जुड़ पाए हैं। वहीं अन्य 2,750 विद्यार्थियों को हर घर पाठशाला के तहत विभाग को विभिन्न विषयों के नोट्स घर-द्वार भेजने होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोलन के सरकारी स्कूलों में 13 जुलाई से हर घर पाठशाला के तहत बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है। इसमें ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की सूची शिक्षा उप निदेशक को मिल गई है। ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण नहीं करने वाले विद्यार्थियों को उनके घर तक डाक से नोट्स मुहैया करवाए जाएंगे। इसकी रोजाना रिपोर्ट शिक्षा उपनिदेशक को संबंधित स्कूलों के मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्यों को देनी होगी।
15 जुलाई को 19135 विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई
जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप से पढ़ाई करवाई जा रही है। इसमें 2670 अध्यापकों ने विभिन्न विषयों के लिए ग्रुप तैयार किए हैं। इसमें 15 जुलाई को 23,343 विद्यार्थियों में से 19,135 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पढ़ाई की है जबकि अन्य ग्रुप से जुड़े विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसकी रिपोर्ट रोजाना शिक्षा विभाग को दी जा रही है।
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक डॉ. योगेंद्र मखैक ने बताया कि शिक्षा विभाग रोजाना ऑनलाइन पढ़ाई के विषय में रिपोर्ट ले रहा है। व्हाट्सएप प्रयोग नहीं करने वाले विद्यार्थियों के घर तक नोट्स पहुंचाने होंगे। इसके अलावा ऑलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की रिपोर्ट भी शिक्षा विभाग तक रोज पहुंचानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें