फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस और ट्रक की टक्कर, पांच लोग घायल

विज्ञापन
दाड़लाघाट में चामकड़ी पुल के समीप आपस में टकराए बस व ट्रक। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट मार्ग पर चमाकड़ी पुल के समीप बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 की सहायता से घायलों को अर्की अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने एचआरटीसी बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दाड़लाघाट से धर्मशाला सिद्धबाड़ी जा रही एचआरटीसी बस जब दोपहर के समय चमाकड़ी पुल के समीप पहुंची तो उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक, बस चालक, परिचालक समेत दो सवारियां घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 108 को दी। इसके बाद घायलों को अर्की अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस टीम ने मौके का दौरा किया। इस बीच एचआरटीसी बस चालक की लापरवाही से हादसा होना पाया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें