चायल में चायल होटल एसोसिएशन की ओर से अयोजित स्फाई अभियान में मौजूद होटल एसोसियशन के सदस्य। स्रो
पर्यटक स्थल चायल में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर चायल होटल एसोसिएशन द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पर्यटन स्थल चायल, साधुपुल, जनेडघाट व आलमपुर के तहत आने वाले होटलों के कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान में भाग लिया गया। इसके तहत जंगलों, सड़कों व होटलों की सफाई की गई। पर्यटकों द्वारा फेंके गए कचरे को इकट्ठा करके कूड़ा सयंत्र में इसको भेजा गया।
होटल एसोसिएशन चायल के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया की समय-समय पर होटल एसोसिएशन इस तरह के अभियान चलाते हैं और लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाता है। स्वच्छता पखवाड़े के तहत यह अभियान चलाया गया। संगठन द्वारा समय-समय पर पौधरोपण और सफाई अभियान करती है। इस मौके पर होटल प्रबंधक संजय तिवारी, रंजीत कपूर व संदीप शर्मा सहित कई प्रबंधकों और होटल कर्मचारियों ने भाग लिया।