नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के एक निजी होटल में देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार तीन लोगों में से दो आरोपियों को शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हमीरपुर की अदालत में पेश किया गया। जहां से होटल मालिक सोनी और महिला सरला देवी को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि, वाहन चालक सुभाष चंद को शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
हमीरपुर पुलिस ने गत दिवस नादौन के एक निजी होटल में दबिश देकर पंजाब और यूपी की रहने वाली तीन युवतियों को रेस्क्यू किया था। वहीं देह व्यापार के धंधे में संलिप्त दलाल महिला सरला देवी, होटल मालिक सोनू को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया था। जबकि, वाहन चालक सुभाष को घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार किया गया। उधर, बिटिया फाउंडेशन नादौन की अध्यक्ष एवं भदरोल पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर ने एसपी जिला हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा और उनकी टीम को सराहनीय कार्य करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पकड़ी गई महिला सरगना पहले भी ऐसे केस में जमानत पर है। इसलिए पुलिस विभाग से अनुरोध है की इस महिला के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।