फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में एक ही एजेंसी को पानी वितरण और लिफ्टिंग का जिम्मा देने की तैयारी

Sat, 03 Jun 2023 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। प्रदेश में सोलन और पालमपुर दो जिले ऐसे है, जहां पर पानी का वितरण और लिफ्टिंग कार्य दो एजेंसियां कर रही हैं। लेकिन अब सोलन में एक ही एजेंसी को इसका जिम्मा सौंपने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत शुक्रवार को उपायुक्त सोलन की अध्यक्षता में नगर निगम के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में भी चर्चा की गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में शहरवासियों के लिए पानी की लिफ्टिंग और वितरण कार्य दो एजेंसी कर रही हैं। इसमें जल शक्ति विभाग मुख्य पेयजल योजना से शहर तक पानी उठा रहा है। जबकि मुख्य जल भंडारण टैंक से नगर निगम शहर में पानी का वितरण कर रहा है। नगर निगम का दावा है कि वह जल शक्ति विभाग से महंगी दरों में पानी की खरीद कर रहे हैं। जबकि निगम सस्ती दरों में पानी का वितरण शहर में कर रहा है। इससे निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस विषय पर उपायुक्त ने दोनों एजेंसियों को योजना बनाने के लिए कहा है। इसके अलावा बैठक में एनएचएआई के नगर निगम वार्डो में लंबित कार्याें को समय रहते पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। इसमें कई क्षेत्रों में फुटपाथ कार्य, फुटओवर ब्रिज सहित पार्किंग का कार्य एनएचएआई के कारण रुका पड़ा है। वहीं शहर में लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाले मार्गों की पैमाइश करने के भी निर्देश दिए हैं। इसमें तहसीलदार की अध्यक्षता में पहले अतिक्रमण वाली जगह चयनित की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई भी शुरू करने को कहा गया है। वर्तमान में राजगढ़-सोलन मार्ग कई क्षेत्रों में अतिक्रमण के कारण संकरा होता जा रहा है।

शहर में लगेंगे सीसीटीवी
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में सुरक्षा के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें नगर निगम शहर की स्वच्छता को लेकर भी कैमरे लगाएगी। इसकी निगरानी नगर निगम की ओर से की जाएगी। इसके लिए ठोडो मैदान के साथ एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में कूड़े के निष्पादन सहित शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

वेडिंग जोन भी होंगे तैयार
शहर में रेहड़ी धारकों के लिए वेंडिंग जोन भी स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई से भी जगह प्रदान करने के लिए चर्चा की जाएगी। इसके अलाव शहर के कई क्षेत्रों में जगह के हिसाब से डॉग शेड का भी निर्माण किया जाएगा। इस पर भी बैठक में चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें