फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कथेड़ में नवनिर्मित अस्पताल के साथ बनेगा हेलीपैड, जमीन की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर के न्यू कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक क्षेत्रीय अस्पताल के साथ हेलीपैड भी बनेगा। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के निर्देशों के बाद यह कवायद फिर से शुरू की गई है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने भवन के आसपास ही जमीन देखने के लिए लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया है और जल्द जगह तराशने के लिए कहा है। साथ ही हेलीपैड बनाने के लिए रफ ड्राइंग भी तैयार करने का आग्रह किया है, ताकि उसी के मुताबिक सटीक जगह की तलाश की जाए। बताया जा रहा है कि गंभीर रोगियों को तुरंत एयर लिफ्ट और ट्राॅमा सेंटर होने के चलते हेलीपैड बनाने की आवश्यकता पड़ी है। अभी तक हाईवे पर ट्राॅमा सेंटर नहीं है। इस कारण मरीज दुर्घटना के दौरान सही समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण अपना दम तोड़ देते हैं, लेकिन हेलीपैड के बनने से मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे के साथ न्यू कथेड में 90.33 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक क्षेत्रीय अस्पताल का भवन तैयार हो रहा है। वहीं यहां पर 50 बिस्तरों का ट्राॅमा सेंटर भी बनाया जा रहा है। वर्तमान में अस्पताल का 18 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। सबसे पहले यहां पर ट्राॅमा सेंटर और मातृ शिशु वार्ड बनाया जा रहा है, लेकिन अब यहां पर स्वास्थ्य मंत्री ने हेलीपैड की जगह तराशने के भी निर्देश दे दिए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। इससे पहले भी यहां पर हेलीपैड बनाने की बात हुई थी, लेकिन बसाल हेलीपैड नजदीक होने के कारण यह कार्य ठंडे बस्ते में रहा पर अब यह फिर से इस कार्य में तेजी आई है।
इनसेट
अस्पताल के साथ पड़ी है सरकारी जमीन
न्यू कथेड़ में जिस जगह पर अस्पताल का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही सरकारी जमीन भी काफी है। इसी जगह हेलीपैड बनाने के लिए जमीन देखी जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने इस बारे पत्र मिलने के बाद जमीन देखने का कार्य शुरू कर दिया है। आगामी कुछ दिनों में जमीन चयनित होने की संभावना है।
विज्ञापन

इनसेट
स्वास्थ्य मंत्री भी कर चुके हैं दौरा
क्षेत्रीय अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के कार्य को लेकर हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री भी निरीक्षण कर पूर्ण जानकारी ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए कहा है और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के लिए कहा है, ताकि अस्पताल का फायदा अधिक जनता को मिल सके। इस अस्पताल का निर्माण कार्य दो वर्ष में पूरा होना है।
इनसेट
न्यू कथेड़ में आधुनिक क्षेत्रीय अस्पताल बनाया जा रहा है। इस अस्पताल के साथ हेलीपैड बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने निर्देश दिए हैं। इसके बाद लोग निर्माण विभाग के साथ पत्राचार किया गया है। जल्द ही हेलीपैड बनाने के लिए जगह देख ली जाएगी। इससे मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

-डॉ. एसएल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें