फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ऑक्सीजन प्लांट, 1100 सिलिंडर हर वक्त तैयार

विज्ञापन
सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की संभावित लहर की आशंका भांप जिले के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत लोगों की दिक्कतें नहीं बढ़ाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटा है। जिले में करोड़ों रुपयों के दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं जबकि दो अन्य पीएसए प्लांट का निर्माण कार्य जारी है। पांच स्वास्थ्य खंडों के लिए 20-20 ऑक्सीजन सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
ये सिलिंडर आगामी दो दिनों में चिकित्सा खंड में पहुंच जाएंगे। इनका वितरण सीएचसी और पीएचसी स्तर तक किया जाएगा। वर्तमान में कई अस्पतालों में 1100 से अधिक छोटे-बड़े सिलिंडरों की व्यवस्था है।
विज्ञापन

कोविड की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी खली थी। जिले में भी ऑक्सीजन के लिए परेशानी हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी को पूरा किया। अब संभावित लहर को लेकर विभाग ने ऑक्सीजन की कमी को दूर कर दिया है।
चिकित्सा अधीक्षक सोलन डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में 150 छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था है। पीएसए प्लांट से 30 बिस्तरों तक ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि ओमिक्रॉन के खतरे को देख ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई है। पांच विकास खंडों को 20-20 ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करवाए जा रहे हैं। जिले में वर्तमान में 1100 ऑक्सीजन सिलिंडरों के साथ 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था है। दो पीएसए प्लांट भी चल रहे हैं।
यहां इतने सिलिंडर और वेंटिलेटर
जिले के पांच चिकित्सा खंडों के धर्मपुर में 60 ऑक्सीजन सिलिंडर, 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था हैं। एमएमयू अस्पताल में 350 ऑक्सीजन सिलिंडर और 15 वेंटिलेटर हैं। चंडी में 80 ऑक्सीजन सिलिंडर, 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, नालागढ़ में 130 ऑक्सीजन सिलिंडर, 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पांच वेंटिलेटर की व्यवस्था हैं। अर्की खंड में 130 सिलिंडर, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व चार वेंटिलेटर, सायरी ब्लॉक में 60 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल में 150 ऑक्सीजन सिलिंडरों के साथ 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 13 वेंटिलेटर बिस्तर हैं।
जिले में पांच ऑक्सीजन प्लांट
जिले में वर्तमान समय में पांच ऑक्सीजन प्लांट हैं। सोलन में एक, एमएमयू में एक, अर्की में एक और नालागढ़ ब्लॉक में दो पीएसए प्लांट हैं जबकि परवाणू और नालागढ़ में पीएसए प्लांट का कार्य चला हुआ है। रोजाना खाली सिलिंडरों को भरवाने के लिए नालागढ़ वाहन भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें